उत्तराखंड में "राष्ट्रीय खेल" के 38 वे संस्करण का आयोजन

उत्तराखंड राज्य की स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राज्य की राजधानी देहरादून में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 28 जनवरी से 14 फरवरी (17 दिनों ) तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जिसके शुभंकर का नाम राज्य के राज्य पक्षी मोनाल के नाम पर "मौली" रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन राज्य के 8 जिलों के 11 शहरों में किया जा रहा है। जिसमें देश भर से लगभग 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी ,35 खेलों में भाग लेंगे। इन 35 खेलों में से सिर्फ 33 खेलों में ही पुरस्कार वितरण किया जाएगा। शेष बचे दो खेलों को प्रदर्शनी खेलों के रूप में जोड़ा गया है। राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब योग और मलखंब को भी खेल के रूप में इसमें जोड़ा गया है।

राष्ट्रीय खेल के इस संस्करण की थीम "ग्रीन-गैम्स" रखी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश की अतुलनीय खेल प्रतिभा का जश्न मनाने और देश भर से आए खिलाड़ियों के जज्बे को प्रदर्शित करने के लिए शुरू किए गए "राष्ट्रीय खेल" को एक सार्थक पहल बताते हुए कहाँ कि हमारी सरकार खेल को देश की पवित्र विकास यात्रा का मुख्य माध्यम मानती है।

बीते कुछ सालों में खेल को बढ़ावा देने के लिए देश में "खेलो इंडिया श्रृंखला" के तहत कई तरह के खेल आयोजन शामिल हैं। जिसमें यूनिवर्सिटी गेम्स, पैरा गेम्स, बीच गेम्स, विंटर गेम्स शामिल हैं। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहाँ कि खेल का विकास किसी भी देश के विकास को प्रदर्शित करता है। हमारी सरकार ने देश में एक खेलों के सुंदर गुलदस्ते को तैयार किया है। जिसमें हर मौसम में फूल खिले दिखते हैं। प्रधानमंत्री के कहने का आशय था कि देश में अब हर समय किसी न किसी तरह के खेल कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।

क्यों है, यह संस्करण विशेष

राष्ट्रीय खेल का यह 38 वां संस्करण अपने आप में विशेष है क्योंकि इस बार की थीम "ग्रीन गेम्स" रखी गई है। जिसमें तहत खेलों के आयोजन में पर्यावरण का भी खूब ध्यान रखा गया है।

* खिलाड़ियों को मिलने वाले मेडल से लेकर सर्टिफिकेट सब ई-वेस्ट और बायोडिग्रेडेबल सामग्री के इस्तेमाल से बने हैं।

बायोडिग्रेडेबल सामग्री से आशय एक ऐसी सामग्री से है, जो प्राकृतिक वातावरण में घुल मिल कर सूक्ष्म जीवों द्वारा विघटित हो जाती है।

* इसी के साथ प्रत्येक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के नाम पर एक पेड़ भी लगाया जायेगा। जिसके लिए कार्यक्रम के मुख्य आयोजन स्थल देहरादून के पास "स्पोर्ट्स फॉरेस्ट" नाम से एक खास पार्क बनाया गया है। जिसमें 10 हजार से ज्यादा आए खिलाड़ियों और मेहमानों द्वारा पौधें भी रोपित किए जाएंगे।

Write a comment ...

Write a comment ...